Posts

इब्तिदा कोई करे

 इप्तदा कोई करे अंजाम पे लायेंगे हम तुम मुश्क करो कितनी भी इश्क़ करेंगे हम  वफ़ा का बदला जफ़ा से दो भले ही तुम  वादा वफ़ा का निभाएँगे फिर भी हम सियासी लोगों की यही दास्तान है  सब रियाया भुगतती है भुगतेगी सदा  तुम डाल डाल तो वो पात पात है सदा  सोचिए ज़रूर जनाब  अशोक कुमार गोयल 

अहम है आप

 अहम है आप किसका इंतख़ाब करे हैं  चाहे चीज़ या वजूद या रहनुमा या  रास्ते या उसूल हो या फिर नज़रिया ये  सब ताक़त रखे हैं ज़िंदगी बदलने या  शिकस्त या जीत ओढ़ने की या रिश्ते  बनने या बिगड़ने की दरअसल आपका  इंतख़ाब है जो आपके मुस्तकबिल  को तय करता है बाक़ी सब दीगर है  अशोक कुमार गोयल

खाईफ़ नहीं ग़र

 खाईफ़ नहीं ग़र कोई दहशतगर्द आ जाय  दहशत फैला कहीं जाकर छुप जाय या  पकड़ा जाय खाईफ़ हैं किसी ग़लत का  इंतख़ाब करें और साल दर साल उसके  ग़ैरज़िम्मेदार बयान हरकत दल बदल  तुष्टिकरण या दीगर बातें जो लहूलुहान  कर दें रियाया को मज़हबी गाली-गलौज  करें और बेशर्मी से फिर इंतख़ाब मांगे  ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब  अशोक कुमार गोयल 

स्वांग रच नाम रख

 स्वाँग रच नाम रख मंसूबे बनाते  सियासी तिजारत में माहिर ये  नए मुखौटे लगा कर फिर से  रियाया को ठगने के लिए भूखे  आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से  नक़ल कर तक़रीर कर रहे लोग  किस करवट बैठायेंगे वक़्त  बतायेगा हारेगी जनता ही  ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब  अशोक कुमार गोयल

किरदार मश्कूक क्यों है

 किरदार मश्कूक क्यों है  झुंड में आगे चलते वजूदों  से पूछते हैं पिछलग्गू उनके  कहीं डोर थमा गलती तो  नहीं हो गई जवाब मिला  ख़तरा बाहरी कम अंदरूनी  ज़्यादा है अपनों ही से जो नक़ाबपोश दीमक बने हैं  ग़लत सोच नज़रिए वाले  जोड़ तोड़ में लगे हैं ग़लत  को सही साबित करने की  कोशिश में सीमाएँ लांघते  धोखा परस्त खुद गर्ज हैं  ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब  अशोक कुमार गोयल 

हैरत होती है

 हैरत होती है जब लोगों को  एक ही मसले पर दो नज़रिए  रख अलग अलग व्यवहार  करते देखते हैं जैसा कि आज  पश्चिमी देशों को दहशतगर्दों  पर सियासी बयानबाज़ी करते  देखा और अफ़सोस हमारे से  फ़ायदे सारे चाहिए मगर वो  वफ़ादारी पश्चिम से करेंगे  डेमोक्रेटिक होते हैं अनडेमोक्रेटिक  ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब  अशोक कुमार गोयल 

काँटों से

 काँटों से निबाहते इन गुलों को देखो इन्हें कोई ख़ौफ़ नहीं क्योंकि उनसे  बचाना खुद को बख़ूबी जानते हैं  मगर इंसान कमजोर इतना जो सिर्फ़  ख़्वाबों की तामीर में लगा है भले ही  कितना ही क़ीमत जिस्मानी रूहानी  चुकानी पड़े फिर भी बेशर्मी से ठहाके  लगा बहादुर होना पेश कर ढाँपते  कमज़ोरियों को अपनी ये नाकाम लोग  अशोक कुमार गोयल