अजी सुनिए ना
अजी सुनिए ना हाँ जी कहिए ना गाय दूध देती है फिर र इसमें क्या नई बात है बकरी भी दूध देती है भैंस भी दूध देती है उंटनी भी दूध देती है और तो क्या दूध तो सभी मादाएँ देती हैं आपको भी क्या सूझी आख़िर क्या बूझी वाह साब कुछ और नहीं मिला आपको अजी सुनिए ना हाँ जी कहिए ना गाय हमारी माता है जनम जनम का नाता है गाय बहुत सीधी है यही बस बीथी है तो फिर मैं क्या करूँ वाह साब मारे जा रहे हैं आप चित किए जा रहे हैं आप सुनते ही नहीं कुछ ढूँढते ही नहीं इस युग की इस बृहांड की सबसे बड़ी उपलब्धि यदि हम सभी मान लें और मान कर जान लें कि हम सभी एक दूसरे के लिए विभिन्न परिस्थितियों में गाय हैं कुछ और नहीं कुछ तो शर्म कीजिए कुछ तो मर्म जानिए क्या नेताओं जैसी हांकते है जी फिर बोले आप जी चुप हैं कहिए आप तो मैं कह रहा था रहस्य मैं खोल रहा था कि हम सब गाय हैं क्योंकि दूधिये के लिए दूध ही नही...