खाईफ़ नहीं ग़र

 खाईफ़ नहीं ग़र कोई दहशतगर्द आ जाय 

दहशत फैला कहीं जाकर छुप जाय या 

पकड़ा जाय खाईफ़ हैं किसी ग़लत का 

इंतख़ाब करें और साल दर साल उसके 

ग़ैरज़िम्मेदार बयान हरकत दल बदल 

तुष्टिकरण या दीगर बातें जो लहूलुहान 

कर दें रियाया को मज़हबी गाली-गलौज 

करें और बेशर्मी से फिर इंतख़ाब मांगे 

ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद