क्षितिज तक पहुँचने की कामना तो करते हैं बहुत। कुछ ही कोशिश और कुछ एसी यात्रा कर पाते हैं। उनमें से कुछ ही पड़ाव पर पहुँच जाते हैं मगर कुछ। विरले ही होते हैं जो ध्रुव बन मार्ग दर्शन कर पाते हैं।
मैंने पाँच पीढ़ियाँ देखी वो मुल्क औ आवाम को सोचते जीते थे अगली यानी मेरी पीढ़ी आज़ाद हो दीवाने बेतरतीबी अख़लाक़ बदतमीज़ी के पीढ़ियों को बर्बाद ही नहीं पथ भ्रष्ट कर दिया आज हम ढो रो चीख़ रहे चौथी पीढ़ी सुनना नहीं सहना समझना नहीं चाहती ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक गोयल
सांवरा नटखट इतना कि पल पल बदले रंग। मैं देखूँ दुनिया के नित बदलते रंग ढंग। ये तो मेरा सांवरा है जो दें फिर भी उमंग। दुनिया तो बदले कलेवर में ठगे और डाले भंग।
रुह दूसरी रुह से फ़रमाती है ये जो वजूद है इक कैदखाना जो कुदरत का निज़ाम तय करे उसके जुर्मों के मुताबिक़ या फिर अच्छे करम किए वजूद जिसमें रुह क़ैद उसको चाँद तारे सूरज हवा पानी ज़मीन रोशनी पालते बनाते मगर ये वजूद ख़ुदा मानता ख़ुदगर्ज़ी की हरकतें करता अशोक कुमार गोयल
जुर्म सिर्फ़ वो नहीं जो दीखता है वो भी जो एतबार तोड़ कर किया ये नुमाइंदे रियाया के तोड़ते रोज़ एतमाद वो न करके जिसके लिए वो चुने गए मगर वो करके जिसका तसव्वुर न किया हो वोटरों ने यानी अपनी अना और ऊँची मूँछों के वास्ते ग़ैर वाजिब कारनामें छिपाने के लिये न शर्मसार न अफ़सोस कोई ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
तोहमत पर तोहमत लगाने का रिवाज हो गया है। गिरेबान अपना कितना भी दाग़दार हो फिर भी। फटे में दूसरों के टांग अड़ाने का रिवाज हो गया है। नाईत्तफ़ाकी को बदगुमानियों तब्दील करते करते। चमन में आग़ के शोले भड़काने का रिवाज हो गया है।
सरहद पर दुश्मन सामने होता है या उसकी हदूद जानते हैं हम तो लड़ना आसान होता है मगर अंदर छिपे दोस्त बने दुश्मन को चीन्हें कैसे और ज़रूरी नहीं चीन्ह भी लें तो हम लड़ सकें मुमकिन नहीं वजूद के हिस्से ग़र करें साज़िश क्या निज़ाम गड़बड़ा न जाएगा ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक गोयल
गर्ज लेकर की जाये वो मुहब्बत नहीं ग़र गर्ज से की जाए वो इबादत नहीं उड़ान तो सभी भरते हैं पंछी फ़लक में बिला मंज़िल के की गई उड़ान नहीं मंज़िल ए मक़सूद तो देखते हैं बहुत हिम्मत ए मर्दां मंज़िल पाकर भी छोड़ते हैं कभी कभी बिला गर्ज उड़ान के बाद मौक़ा मिले कि नहीं अशोक कुमार गोयल
रक्तरंजित हथियार देख हाथों में तन में झुरझुरी आना स्वाभाविक ग़र ऐसा सिपाही करे तो भावना परिवर्तित होगी क्योंकि वो सब सुरक्षा से जुड़ा है मगर यही जब अपराधी या आतंकी करे तो मजम्मत के काबिल होगा यही फ़र्क़ है सीमा के इस पार या उस पार के ऐसे नज़ारे पर जिसके मायने ही बदलते हैं। कुछ समझे अशोक कुमार गोयल
जब अहसास के समंदर में कोई दिल को छू लेने वाली बात कंकड़ का काम करती है तो लहरें उठना लाज़मी है बस दिल मंसूबे बुनता है और चाहत में तब्दील हो मुहब्बत बना किसी को अपना लेता है ये सिर्फ़ एक जुआ ही है ग़र मुहब्बत संजीदा तो कामयाब नहीं तो अल्लाह मालिक कुछ समझे जनाब ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
ख्वार होते ये मजबूर परिंदे हवा अपनी ग़ायब होने की वजह दरयाफ़्त करते हैं कि ए इंसान तेरी कामयाबी के वास्ते क़ीमत चुकाते हैं हम बेबाक़ उड़ते चुगते लहराते ये तूने क्या किया ज़हरीली हवा पानी खुद भी और हमें भी ख्वार किया और लील दी नई पीढ़ी के लिए उसकी क़िस्मत ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
क्या हो गया है युवाओं को पश्चिमी देशों की तर्ज़ पर ज़िंदगी जीने के ख़्वाब साथ उन्हीं तौर तरीक़ों को लेकर खुद की समृद्ध संस्कृति को आधा अधूरा जान कर मखौल बना आख़िर क्या साबित करना चाहते हैं कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं सिर्फ़ अधिकारों का बोध ज़िम्मेदारी में सिफ़र कामकाज की ललक नहीं कुछ समझे जनाब- अशोक गोयल
घुँघरू बयां करते हैं रक़्स में दिल का हाल ग़र ख़ुश आवाज़ मोहिनी सी ग़मज़दा हैं थकी सी आवाज़ ग़ुस्से में तो घुँघरू टूट भी जाते हैं इसी तरह इंसान का चेहरा है एक आईना आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं उसकी आवाज़ भी सब बयां करती है मगर अब तो कुछ ख़ालिस न रहा समझे कुछ जनाब- अशोक गोयल
पंख फड़फड़ाते पंछी नभ में घोंसले को लौटते शायद शाम के झुरमुट में इंतज़ार करते उनके चूज़ों को दाना लेकर ठीक रूह की तरह जो वजूद से पहले और बाद अपने किरदार को निभा कर वापस अपने घोंसले में लौट आती है फिर से नए वजूद में नया किरदार निभाने ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
समंदर किनारे गीली रेत हाथों से फिसलती नहीं बल्कि चिपक जाती है और कहती है सूरज की गर्मी रेत को सुखाकर मख़मली बना फिसलने जैसा बनाती है पानी की ठंडक उसे अकड़ कर चिपचिपी बनाती है उसी तरह गर्मजोशी इंसान में लचीला रुख़ लाती है मगर तजुर्बे की ठंड उसे गहरी सोच देती है अशोक कुमार गोयल
आशियाना क्या बनाता है तू ए इंसान चंद टुकड़े जोड़ कर मालिक कहलाने का शौक़ तुझे नहीं छोड़ेगा कहीं का ग़र बनाना है तो बना दिल को तू आशियाना गोविंद का सदैव दे उसे आवाज़ अहम छोड़ कर यक़ीन मान दौड़े चले आएँगे दिल की आवाज़ सुन कर अहम को त्याग कर तो देखो सुकून की बारिश होगी तुम पर अशोक कुमार गोयल
क्या चाहते हो कुछ अच्छी सीटें छोड़ दो हमारे लिए दिल बड़ा करो कह लूट मची हर नालायक लायक से यही चाहता फिर वो क्षेत्रवाद भाषा वाद धर्म वाद के शूल तैयार करेगा बिना सोचे समझे सियासत करेगा जनता को भड़कायेगा अपनी ढपली अपना राग सुनायेगा दूसरों के दाना पानी रोकेगा क्या यही चाहते हैं आप अशोक कुमार गोयल
जब ख़ुद से मुलाक़ात हुई तो मालूम पड़ा कितनी शिकायत हैं ज़िंदगी को हम से फिर भी न जाने क्यों सब भूलने को वो तैयार है ग़र हम वादा करें की गई ग़लतियाँ न दोहराने का ग़ुस्सा आलस अविश्वास को छोड़ना ज़रूरी है व्यवहारिक भी होना होगा फिर बचा क्या ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक गोयल
वक़्त के आग़ोश में समाए लम्हात जब मानस पटल पर उभरते हैं तो बीते सुख दुख का अहसास कराते वाक़यात याद आते हैं और वो अक्स किरदार बन आकर खड़े हो जाते हैं उनके साथ की नाइंसाफ़ी के सवाल उभर कर पूछते हैं क्यों जल्दी हुईं या उससे बेहतर और हो सकता था हमें सीख देते हैं कुछ समझे जनाब अशोक कुमार गोयल
अच्छा होना भारी पड़ता है आजकल दूसरों को अधिकार है आपको परेशान प्रताड़ित अन्याय करने का आपको बेवक़ूफ़ समझने का प्रतिकार न करने वाला समझने का आपका वो पूरा दोहन करके छोड़ देना अधिकार मानते हैं मात्र इसलिए कि आप अच्छे हैं कुछ समझे जनाब अशोक कुमार गोयल
पिस्सू बड़ा ख़तरनाक जंतु है जहां चिपका खून चूस कर हटा कुछ ऐसी प्रवृत्ति देखी है इंसानों में ये चाहे जहां हों बर्बाद कर देते हैं कितना भी हटाओ चिपके रहते हैं सत्ता में ग़र हों तो माशाअल्लाह विरोधी हों और कितना ही हटाए जायें खुद को खुदा ही समझते हैं नया जुमला बड़ा दिल करके मिलो यानी इन्हें चिपके रहने दो क्या बात है अशोक कुमार गोयल
जब इंसान कम होते हैं पशु पक्षी जीव जंतु ज़्यादा होते हैं जिनके कम होने पर इंसान में पशुओं व जानवरों की प्रवृत्ति होती है यही हो रहा है आजकल कई लोग जानवर से बदतर हैं तबीयत ठीक से ना होने से ही है क्योंकि सुविधा शुल्क ख़ुद असुविधा बना सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल