भाई किस दुनिया में हो आप बापू ने कहा सम्हल कर चलो वर्ना फिसल जाओगे कहीं भी शिरकत थोड़ा समझ कर करो कमान के तीर भी वापस आएँगे नुस्ख़े सिखा रहे विरोधी आजकल अशोक कुमार गोयल
माना ज़माना बापू का और था मगर नुस्ख़े ताज़ा हैँ एकदम रेमंत और अशोक वही हैं आज ज़माना भले ही मुख़्तलिफ़ हो कितना ही मगर मुख़ालिफ़ भी होते हैं और पैरोकार भी आज अशोक कुमार गोयल
ख़्वाहिश करना ग़र गुनाह है तो हम ज़रूर करेंगे। बेहिसाब बदगुमानियां किसी से मगर कभी न करेंगे। नदियाँ कितनी भी साज़िश करें समंदर के सुकूं से। मिलना है आख़िर उन्हें मगर वो भूल जाती हैं फिर भी। न साज़िशें रुकेंगी न कारवां रुकेगा दरमियान में। ख्वाहिशें कितनी भी फ़ना हो जायें ज़िंदगी में। अशोक कुमार गोयल
वजूद किसी का भी हो भले ही मौजूद है हर जगह कायनात में वजूद सिर्फ़ रूह का ही नहीं है अहसास ख़्याल मोह ममता का भी तो होता है वजूद क्योंकि ये सभी कर्मों के हैं आधार ग़र ये न हों कुछ भी मुमकिन नहीं अशोक कुमार गोयल
उलझे काँटे जो दामन से दामन छुड़ाना था लाज़मी फ़र्क़ नहीं ग़र मधुकर ना मंडराया हो कलियों पर कलियाँ खिलती हैं धूप की तपिश और तबस्सुम की बूँदों से ख़ून से नहीं अशोक कुमार गोयल
ज़रूरी नहीं क़यामत सिर्फ़ एक बार हो ज़लज़लों से मरे बर्बाद लोगों से जंगलों की आग से भस्म से पूछो तूफ़ान में फँसे लोगों से पूछो तो जो तस्वीर पेश करेंगे वो क़यामत से कम तो नहीं मगर आशिक़ के दिल टूटने पर जो महसूस करता है वो भी तो क़यामत ही है यारों सोचिए ज़रूर जनाब अशोक गोयल
तदबीर ग़र कामयाब तक़रीर कामयाब कुछ भी कामयाब नहीं ग़र तक़दीर नहीं तरजीह ग़र मेहनत मुशक्कत को दी जाये तो हर मुश्किल मसले से लड़ जायें हम समंदर लेता नहीं देता है ज़मीं फ़लक को फ़ना हो जाता है वजूद ग़र लेने पर आए ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
ख़ूबसूरती गुलाब की देखो जो काँटों से घिरे होने के बावजूद मुस्कराहट बिखेरता पैग़ाम देता नाकामियों से घिरे बशर को मंज़र कोई भी हो रोओ कभी ना मुस्कुराते रहो मेरी तरह मगर कभी हिम्मत न हारो डटे रहो कभी तो बदगुमान लोगों को शर्म आएगी अपनी कारगुज़ारियों पर ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
एतबार करें तो किसका और कैसे गुमराह करने वालों की कमी नहीं आँखों में आँखें डालकर झूठ बोलते ग़लत साबित होने पर भी बात पर अपनी अड़ते ये नेता कहलाते लोग तथ्यों को अपने मुताबिक़ ग़लत समझने वाले बदगुमान नासमझ पिसेगी तो जनता ही उनका क्या जायेगा ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
जड़ जमने में बहुत देर लगती है शाखाओं उपशाखाओं में अलग से समय लगता है और तब जाकर पेड़ फूलों पत्तों डालियों से सजे है सैकड़ों वर्षों में वटवृक्ष बनता है ग़र पत्ते मूल उसका क्या पूछें तो पेड़ क्या जबाब दें या उन्हें त्याग दे जड़ से तो ख़ाक भी नहीं मिटती तुम बात तहज़ीब मिटाना चाहते हो अशोक कुमार गोयल
ये आसमान में मंडराते गिद्ध एक होकर शिकार पर झपट्टा मारने को तैयार मगर बिछे जाल से होशियार नित नए हथकंडे अपनाते आपसी फूट की वजह से पूरी ताक़त से वार करने में अक्षम लेकिन हताश नहीं बार बार कोशिश करते फिर भी शिकार होशियार ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
शबे बारात में क़ाफ़िले जुगनुओं के चले मंज़िल नामालूम मगर बातरतीब चले चिंगारी ख़ाक से उठी सर पे ग़ालिब हुईं कारवाँ फ़ानूस के चले तो मगर बेदिल मानो फ़लक से गिरेंगे शोले जुगनुओं पे अफ़सोस ज़ालिम नासमझ आमादा है चमन को जड़ से उखाड़ने पे उनके साथ ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
मुहब्बत की है तो क़ायदे मानने होंगे कोई शिकवा न शिकायत करने होंगे ग़र ज़ुल्म भी करे कोई फ़रीक सहने होंगे दुश्वारियों में ताअव्वुन बिठाना होगा बदगुमानियां बदलिहाजियां सहना होगा नेकियों को भूल मसले सुलझाने होंगे इकतरफ़ा नेकियाँ ही जड़ हैं मुहब्बत के कु समझे ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल
क़दम बढ़े आगे या हटे पीछे मायने अलग अलग हैं तभी तो ग़र दोस्ती के तो दिल ख़ुश ख़िलाफ़त के तो क्लेश ही क्लेश मुहब्बत में क़दम आगे बढ़ सकते हैं मगर पीछे हटने नामुमकिन क्योंकि मुहब्बत दिली अहसास है जो पैदा तो होता है मगर मरता नहीं ख़िलाफ़त सिर्फ़ निजी है अशोक कुमार गोयल
रुखसार पे तबस्सुम की अटखेलियाँ मानो गुलाब खिले बारिश के बाद चमन में मंडराते भौंरे बंद होते शाम को मानो इंतज़ार में कब सुबह रिहा होंगे इस बीच माली का फूलों को नोचना तिजारत के वास्ते ढेर पर फेंक देना शायर को दिली रंजिश नज़र करती और पेश करती उसे मौजू ग़ज़ल के वास्ते अशोक कुमार गोयल
पत्थर मारकर घायल करना किसी को शर्मसार करने से अच्छा मगर द्विअर्थी शब्दिक व्यंग्य से नहीं कूटनीति आजकल साज़िशों का ज़रिया बन दहशत का माहौल बनी तुर्रा ये कि दहशत पालने वाले सीना ठोक कर खड़े झूठ दर झूठ बोलते मगर पशेमान नहीं करनी पर ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब अशोक कुमार गोयल