किरदार मश्कूक क्यों है
किरदार मश्कूक क्यों है
झुंड में आगे चलते वजूदों
से पूछते हैं पिछलग्गू उनके
कहीं डोर थमा गलती तो
नहीं हो गई जवाब मिला
ख़तरा बाहरी कम अंदरूनी
ज़्यादा है अपनों ही से जो
नक़ाबपोश दीमक बने हैं
ग़लत सोच नज़रिए वाले
जोड़ तोड़ में लगे हैं ग़लत
को सही साबित करने की
कोशिश में सीमाएँ लांघते
धोखा परस्त खुद गर्ज हैं
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment