प्रभु सेवा
प्रभु सेवा और प्रतियोगिता एक बार कई साधुओं में प्रतियोगिता हुई। लक्ष्य था मंदिर में प्रभु सेवा हेतु पहले पहुँच कर सेवा करना। प्रतियोगी साधु लक्ष्य तक पहुँचने का प्रयास करने लगे। तभी एक साधु को रास्ते में एक भूखा असहाय व्यक्ति दिखाई दिया तो साधु ने उसे पहले उसकी भोजन सेवा की और लक्ष्य की ओर चला। अन्य साधुओं ने मार्ग में मिले व्यक्तियों की परवाह नहीं की और लक्ष्य पर पहले पहुँच सेवा की। उसके उपरांत ही भूखे की सहायता करने वाला साधु पहुँच पाया। जब साधुओं ने सारा मामला निर्णयकर्ता को बताया और निर्धारित उपहार विजयी को घोषित करने के लिए कहा तो देर से आने वाले साधु के पक्ष में निर्णय लिया क्योंकि भूखे को भोजन कराना भी प्रभु पूजा व सेवा ही है। इस कहानी से सीख मिलती है कि मानव सेवा ही सर्वश्रेष्ठ है। अशोक कुमार गोयल