सौदागर
दक्षिण हों या वाम या फिर कुछ और।
सच यही आपने कभी अपना न समझा।
जेबें अपनी भरते झूठी तसल्ली देते रहे।
मगर जनता को रोटी से ही रहेगा काम।
लोग नहीं बदले बदली आपकी सोच।
बीड़ा उठाया था सेवा का मगर ये क्या।
मेवा जब मिलने लगी सेवा तो गए भूल।
अब कहते हैं वो यक़ीन पर शर्मिंदा है।
ये मौत के सौदागर खून के प्यासे वहशी।
इन्हें मतलब नहीं किसी ज़ात औ करम से।
ये विदेशी आक़ाओं के बल पर इतराने वाले
मालूम नहीं वो आक़ा ही गटक जाएँगे इन्हें।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment