हिंदू
हिंदू
आजकल धार्मिक विचार बिंदु
आदि मानव से आज का ऐतिहासिक सिंधु
जो हिंदुस्तान में रहने वाला
मानव मुस्लिम सिख ईसाई पारसी
हर परिस्थिति में मानव धर्मी
हर देश राज्य का भाषा भाषी
निरपेक्ष निष्काम कर्मी
संज्ञाओं अलंकारों समासों की
परिधि से भी परे है
हिंदू
भूत में भारत पर घुसपैठियों द्वारा
विदेशियों द्वारा उपमाहाद्वीप के भ्रमण द्वारा
विश्वसनीय व्यक्तियों को प्रदत्त यह नाम
सोने की चिड़िया भारत का नाम
समृद्ध शक्तिशाली बलशाली तेजशाली
न्यायप्रिय मानववादी आदर्शवादी
विभिन्नताओं में भी ऐकतावादी
को ही नाम दिया गया था
हिंदू
सनातन शब्द का प्रतिरूप
आदि मानवकाल का बिम्बरुप
विभिन्न शाखाएँ उपशाखाऐं लिए
वृक्ष के आधार का जड़रूप
सदैव तटस्थ व शांत रहने वाला
हर परिस्थिति में समभाव वाला
हर तीव्र वेग से शाखाओं व पत्ते को
संपुष्टि व संरक्षण प्रदान करने वाला
हर मार्ग धर्म को अपनाने की
क्षमता रखता है केवल
हिंदू
किसी शास्त्र संहिता वेद पुराण
पुरातन मानव आदर्श या पाषाण
या किसी काव्य गध्य या लेख
ईसा पूर्व किसी आलेख
संज्ञाओं उपमाओं प्रति उपमाओं
भाषाओं वाणी व ध्वनियों में
नहीं कभी प्रयोग है शब्द
हिंदू
मानवों में धार्मिक पृथकतावादी
विभिन्न मान्यता व तर्कवादी
स्वार्थ सिद्धी के वशीभूत
हर ऐक कार्य रूप स्वयं वादी
स्वयंभू म स्व परमेश्वर कहलाने वाले
परिस्थितियों के प्रतिकूल चल कर
ही विभिन्न ब़गि़यों ने बदनाम किया शब्द
हिंदू
आइए क्यों न हम
विभिन्न मतावलंबी
विभिन्न धर्मोंवलंबी
भूत को भूलकर
वर्तमान को साक्षी मान कर
वृक्ष के जड़ भाग में
पूर्ण विश्वास निहित कर
क्यों न हम सभी बन जाऐं
हिंदू
Good and truly defined.
ReplyDelete