शब्द अर्थ शब्दार्थ
शब्द
जो मैं कहता हूँ उनका मतलब
वह नहीं होता जो शब्दों से टपकता हो
कभी मतलब के शब्द
कभी शब्द के बिना मतलब
कहता हूँ कि समझें मतलब ग़र
समझ में न आए शब्द
और यदि समझ में न आए मतलब
तो कहता हूँ कि शब्दों पर ध्यान दो
कैसी विडंबना है
अर्थ
शब्दों के चक्रव्यूह में
अभिमन्यु की तरह
जिसे आगमन तो आता है
परंतु निर्गमन नहीं आता
अर्थहीन शब्द
शब्द अपने ही अर्थ में फँसता है
वर्तमान जो पल या उसका अंश
कैसी विडंबना है
शब्दार्थ
पिता पुत्र को समझाता है कि
धोखा कैसे दें
स्वार्थी कैसे बनें
झूठ कैसे बोलें
कभी इसके विपरीत भी होता है
और देते हैं वही पुरानी पीढ़ी वाले
नई पीढ़ी को गाली
जो उन्हीं के मार्ग दर्शन पर
चल रहे हैं
कैसी विडंबना है
Comments
Post a Comment