पवन वेग - यह तो वक़्त बताएगा

तीव्रतम्  आकृोश वेग में पवन 

वृक्ष के प्रत्येक अंग को 

झकझोर रही है 

उनकी क्षमताओं की परीक्षा 

ले रही हो जैसे 

या हो सकता है 

वृक्ष के कमजोर पक्ष का विनाश 

करने आई हो जैसे 

या किसी माँ द्वारा स्वयं के 

शिशु भक्षण का उन्माद हो जैसे 

प्रत्येक डाली पत्ता शाखा 

वृक्ष की थरथरा रही है 

टूट ही जाएगी जैसे 

मर ही जाएगी जैसे 

यह तो वक़्त बताएगा 

समय रूपी पवन वेग भी 

हम मानवों को भी 

इसी तरह झकझोरता है 

हमारी भी परीक्षाएँ 

लेता है वह

या हमारी क्षमताओं 

व सीमाओं की कसौटी पर

हमें परखता है जैसे 

तो क्या 

वृक्ष के अंगों की 

तरह हम भी 

आत्मसमर्पण कर देंगे 

या थरथरा जाएँगे 

या चरमरा जाएँगे 

नहीं 

हम डट जाएँगे 

मर जाएँगे 

पर झुकेंगे नहीं 

यह तो वक़्त बताएगा 



Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद