भारत तेरी त्रासदी
कभी हम जब समृद्ध हुआ करते थे
समंदर के रास्ते व्यापार हुआ करते थे
यूनानी अंग्रेज मुग़ल आया ज़ाया करते थे
हम सभी की रहनुमाई किया करते थे
मगर हम आपस में लड़ा करते थे
कुछ हुआ यूँ कि हमारी दरिया दिली का
हमारी शान्तिप्रियता लेकिन लड़ने का
उन्होंने फ़ायदा उठाया
हमें ग़ुलाम बनाया
हमारी भाषा रहन सहन बदल डाला
हमारे साहित्य को जला डाला
बख्शीश के लिए भिखारी बना डाला
सांस्कृतिक विरासत को कुचल डाला
और हम बेईमान बन गए
जयचंद चुग़लखोर बन गए
और लो अब अंग्रेज आ गए
सबको हटा रहनुमा बन गए
उन्होंने हमें शासन प्रणाली दी
हमें उन्नत शिक्षा व तकनीक दी
मगर साथ ही भिक्षा वृत्ति भी दी
बाँटने राज्य करने की नीति भी दी
और हमें कुचल डाला
हमें मसल डाला
फिर १८५७ का ग़दर हुआ
रानी झाँसी पेशवा पांडे आदि का
बड़ा भीषण संग्राम स्वतंत्रता संग्राम हुआ
अंग्रेजों ने खूब नर संहार किया
उसके बाद तिलक लाला लाजपत राय ने
आज़ादी की मशाल उठाईं
सोये हुए को जगाने की अलख जगाई
गोखले नेहरू ने गांधी को बुलाया
गांधी ने सभी को जगाया
जन मानस में आज़ादी की इच्छा का संचार हुआ
गरमदल पंथ का प्रारंभ हुआ
सावरकर भगत आज़ाद राजगुरु का उद्भव हुआ
अंग्रेजों का शासन करना दुश्वार हुआ
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने प्रहार किया
आज़ाद हिन्द फ़ौज का संग्राम हुआ
विश्व युद्ध में अंग्रेज बर्बाद हुए
हमें आज़ाद करने को मजबूर हुए
मगर ये क्या जिन्ना नेहरू में विवाद हुआ
पाकिस्तान का प्रादुर्भाव हुआ
और अंग्रेज अपनी चाल में सफल हुए
चीन पाक की चालों के हम शिकार हुए
Comments
Post a Comment