विनाशकारी जिद और देश
आज हम संविधान दिवस मना रहे हैं और विरोधी दल इसका विरोध कर रहे हैं वजह न उन्हें पता है ना ही हमें । बस उन्हें विरोध करने का धर्म निभाना है । टिकैत को तो जैसे, तीनों कृषि क़ानून वापसी से, संजीवनी मिल गई । मगर जंग जारी है । अब रार कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर है । टिकैत इसके लिए गारंटी क़ानून चाहते हैं ।
प्रश्न है कि कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य हेतु गारंटी क़ानून क्या देश के उपभोक्ताओं के लिए हितकारी है उत्तर है कि नहीं क्योंकि कृषि उत्पादों के मूल्य सैंकड़ों गुना बढ़ जाएँगे । मुद्रा स्फीति कई गुना बढ़ने से अर्थव्यवस्था चरमरा भी सकती है इसके साथ ग़रीबों और मध्यम सामान्य वर्ग को अनाज उपलब्ध नहीं होगा जिससे लोगों के भूख से मरने की आशंका है ।
उक्त के अतिरिक्त सरकार के लिए भंडारण की भीषण समस्या होगी । क़ानून व न्याय व्यवस्था भी चरमरा सकती है । अन्तर्राष्ट्रीय विरोध न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पहले से ही होता रहा है अब तो प्रतिबंध भी लग सकते हैं जिससे वार्षिक वृद्धि दर ऋणात्मक हो सकती है । कोई नहीं जो टिकैत को समझा सके । ठीक ऐसे ही इनके पिता थे यानी महेंद्र सिंह टिकैत जिन्हें बाद में उनके ही लोगों ने नकार दिया था ।
Comments
Post a Comment