भावना
भावना
मस्तिष्क के आदेशों की
अवमानना
व्यवहार द्वारा आदर्श की
प्रताड़ना
असीमित गति से विचारण की
सम्भावना
सम्पूर्ण ब्रह्मांड की आघारशिला है केवल
भावना
एक क्षणिक जल विचार बिन्दु
मानवीय अतंर का विचार बिंदु
क्षण क्षण में परिवर्तनीय
बहुधा अविश्वसनीय
अंधानुकरण से वशीभूत
वर्तमान भविष्य या हो भूत
जीव विज्ञान का अभौतिकिय मंत्र है
भावना
सदैव स्वतंत्र
समासरहित मंत्र
क्षेत्र काल परिस्थितियाँ
पात्र जाति परिधियाँ
क्षणांश का प्रति रूप
ज्ञान संस्कार का स्वरूप है
भावना
मानव तन जिसकी रसायन शाला
प्रभाव है क्षेत्र जिसका
बृहमांड जिसका परिमाण
उन्मुक्त अभिव्यक्ति प्रमाण
भोज्य भक्षी भक्षण भक्षक
सभी में होती है
भावना
Comments
Post a Comment