उसे तो लालीपॉप थमा देंगे
अरे
ये तो कमाल हो गया
बडा़ धमाल हो गया
जो हम दशकों में न कर पाए
उसने महीनों में कर दिया
अब उसे रोकना होगा
कीलें ठोकना होगा
मगर ये क्या
जनता का क्या
जनता गई…..में
या फिर झेरे में
हमें तो सत्ता चाहिए
वो ठसक चाहिए
कोई छलावा करना होगा
कोई ड्रामा करना होगा
किसी किसान को नेता बना देते हैं
जनता से छलावा कर देते हैं
माँग एसी जो जो ना निगली जाए
और ना उगली जाए
बड़े हितैषी बनते हैं
ईमानदार बनते हैं
तो ये क्या ये तो दॉव फेल हो गया
उसने क़दम वापस खींच लिया
अब क्या करें
ज़हर खाकर मरें
तो किसानों में दोबारा हवा भरते हैं
कभी ना पूरी होने वाली माँग करवाते हैं
हमें तो सत्ता चाहिए
दूध मलाई चाहिए
उसका क्या होगा
किसका
किसान का
अरे
उसे तो भूल जाएँगे
लालीपॉप थमा देंगे
अरे
Comments
Post a Comment