आजकल
आजकल
हालात बिल्कुल नाटकीय हैं
ठीक उसी तरह जैसे
कोई लेखक
अपनी रचनाओं हेतु
पात्रों को
यहाँ से वहाँ
वहाँ से यहाँ
उठा पटक करके
इधर उधर करके
कभी किसी को उसके साथ
कभी उसको किसी के साथ
फ़िट करके कहानी सेट करना चाह रहा हो
या अपने शीर्षक के के लिए कुछ ढूँढ रहा हो
मगर हर बार मनचाहा न कर पा रहा हो
या उसके पात्र उसे धोखा दे रहे हो
और वो बाग़ी पात्रों को मना रहा हो
क्योंकि उसे शक़ है कि
बागी़ पात्र किसी के बरगलाने में आ गए हैं
या फिर वे दूर से चमक सहजने लगे हैं
मगर इन भ्रमित पात्रों को क्या पता
भविष्य में आने वाले तूफ़ानों का क्या पता
वे तो सिर्फ़ चमक के शिकार हो गए हैं
और दिग्भ्रमित हो गए हैं वो
आजकल
Comments
Post a Comment