अशोक की कलम से
ये तल्ख़ीयां दुश्वारियाँ बड़ा सुकून देती हैं मुझे
इनसे किसी बेवफ़ाई की उम्मीद तो नहीं
मुहाजिर कहो या फिर वतन परस्त
मैं भी एक जीता जागता इंसान हूँ
देखे हैं वतन परस्त एसे बहुत जो
ज़र के लिए इमान अपना बेच देते हैं
हमें कर दो रुसवा और करो बदनाम
फ़र्क़ नहीं कुछ पड़ता हमें मगर
दामन बचाना आप अपना ज़रूर
क्योंकि लोग आपकी फ़ितरत से वाक़िफ़ हैं
ज़ख़्म हमें दिये जा रहे हैं वो मगर
हम बंधे हैं उसूलों से अपने फिर भी
पड़ोसी उन्हें पाले पोसे जा रहे हैं शायद
उन्होंने अभी पड़ोसी को डसा नहीं है
पड़ोसी शायद खुद उनसे ज़्यादा बेशर्म है
Comments
Post a Comment