तप्सरा
जीवन हुआ अंधकारमय, हाथों में मशाल लिए ।
धोखा दिया परवानों ने, शमा अब कयूंकर जले।
बाग़बां का जब माली ही, उजाड़ दें चमन ही को।
क़सूर क्या है सैयाद का, माली ही जब दुश्मन बने।
शबनम अब भिगोती नहीं, ग़ुलाब के सब्ज़ पत्तों को।
चाँद भी अब सोचता है, चाँदनी शीतल कयूंकर करे।
सावन तो बरसता है लेकिन, खून बरसाता है यह।
जीवन का मोल है गोली, पानी आख़िर कयूंकर बरसे।
होता है काम बेइमानी से, रिश्वत बहती है खून में ।
बने हों काग़ज़ी पहलवान जब, आदर्श कयूंकर रहे ।
सूरज उगे हैं बहुत यहाँ, भस्म हो रहे हैं सब यहाँ ।
मज़हबी खुदा हैं बहुत यहाँ, इबादत इंसा कयूंकर करे।
अंग शरीर के आमादा हैं, टूटने और बिखरने के लिए ।
बहकावे में दूसरे के आकर, जीवन तपोमय कयूंकर बने ।
उतर आता है आसमान ज़मीं पर जब कोहरा छा जाता है
हदें बन जाती हैं जहां में बेहद जब शैतान यहाँ रुलाता है
उतर आता है तथा कथित देवता ज़मीं पर जब
घेर लेता है अंधेरा इंसानी दिमाग़ को साज़िशन तब
शमा परवाने और दरिया बेवफ़ा हो जाती हैं जब
जलाते हैं इंसान नव नवेली दुल्हन को लालच में तब
Comments
Post a Comment