क़िस्मत का तोहफ़ा
रागिनी बदहवास हालत में सड़क पर लगभग दौड़ती जा रही थी । तभी कुछ लोगों को इकट्ठा हुए देखा । वहाँ पहुँचने पर देखती है कि एक मृत व्यक्ति पड़ा था । खून चारों ओर फैला हुआ था । उसे लगा वह व्यक्ति ज़िंदा है । उसने एंबुलेंस बुलाने के लिए फ़ोन किया । तभी भीड़ में से किसी ने पूछा कि ये आपके क्या हैं । उसने चुप रहना उचित समझा । एंबुलेंस में डाल कर हास्पिटस पहुँच कर एमरजेंसी में एडमिट करा दिया । उसके साथ एक और आदमी आया था । कुछ देर बाद डाक्टर उसके पास आईं और आपरेशन का कह फार्म पर साइन करने के लिए कहा । उसने जब पूछा तो बताया कि व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी इजाज़त चाहिए । पूछने पर डाक्टर ने बताया कि जो आदमी उसके साथ था उसने उसे व्यक्ति की पत्नी बताया था । यह सुनकर पहले तो वह सकपका गई परंतु अपने आप पर क़ाबू पाकर उसने साइन कर दिए ।पूछने पर उसे मालूम हुआ कि हास्पिटल में वह आदमी काफ़ी पैसे जमा करा कर पहले ही चला गया था । कुछ घंटे बाद डॉक्टर ने कहा कि वह व्यक्ति अब ख़तरे से बाहर है ।अगले दिन उस व्यक्ति को कमरे में शिफ़्ट कर दिया गया था । इतने में उस व्यक्ति के सामान से उसके बारे में जानकारी हुई और मालूम हुआ कि वह तो बहुत मालदार आदमी है । रागिनी ने व्यक्ति के होश में आने के बाद पूछा कि वह अपने रिश्तेदारों के फ़ोन नम्बर बता दे जिससे उन्हें बताया जा सके । व्यक्ति ने बताया कि उसके रिश्तेदार लालची हैं । वह नहीं चाहता कि उन्हें मालूम पड़े । हास्पिटल से डिस्चार्ज मिलने पर व्यक्ति ने उसके साथ चलने की गुज़ारिश की । वह और कोई ठिकाना न होने की वजह से व्यक्ति के साथ चली गई । घर पहुँचने पर रागिनी को मालूम हुआ व्यक्ति उसकी सोच से ज़्यादा अमीर था । उसका एक बेटा था जो उसका एक्सीडेंट करके भाग गया था वह तो उसके मरने की सूचना का इंतज़ार कर रहा था । परंतु उसके ज़िंदा पहुँचने पर निराश हुआ था । रागिनी के बारे में व्यक्ति ने अपने बेटे को उसे अपनी पत्नी बताया था । उसे भी सहारे की ज़रूरत थी इसलिए उसने विरोध नहीं किया ।
Comments
Post a Comment