दहेज
वो ये सोच कर डोली में चली थी
मिलेंगे पी उसे दो दिल एक होंगे
आशाओं का समंदर ठाटें मारता था
दिशाओं में रंग ही रंग रंगा था
जीवन की उसने रंगीन आरज़ू की थी
मगर अंजान राहों का न उसे पता था
कि वो न उससे बोलेगा
न प्यार देगा
न उसे छुएगा
न ही दुलार देगा
बस ज़र की हवस में बलि देगा उसकी
मिट्टी का तेल औ तिली अंजाम होगी
बस दहेज का ये दानव उसका अंजाम होगा
इस श्राप की वो एक और बली बनेगी
मेहंदी बोलती है उसके हाथों की
दिखा भी न पाई थी वो रंगत अपनी
पायल पैरों में ये कहती है हमसे
अभी तो न छूटे थे उसके बदन से
धन के ये लोभी मन के ये वहशी
तन के ये भोगी करम के ये हबशी
बस में हो ग़र इनके ज़माना
लगा के ये आग प्यास अपनी बुझाएँ
दुनिया की बेटियों को नीलाम कर दें
दहेज के ये वहशी दुल्हनों के खुदा बने हैं
नोटों के पुलिंदे उनके खुदा बने हैं
मगर यक़ीन है उस खुदा पर
दुल्हन अब यूँ जुदा न होगी
Comments
Post a Comment