आसमान ढूँढता है
इतना बड़ा आसमान ढूँढता है दो गज़ ज़मीन
इस फ़िक्र में है दफ़्न होना पड़े उसे भी शायद
महफ़िलों की गर्मियाँ छोड़ती हैं वीरानियाँ
कपड़े पे लगा कच्चा रंग वो उनका शायद
तूफ़ाँ में चलती कश्ती से मौजें ख़फ़ा हो रही हैं
शै मिली है उन्हें वक़्त से अब शायद
दामन पे दाग़ मेरे नज़र आते इस तरह
ग़र न होते वो फ़र्क़ पड़ जाता कुछ शायद
बिजली कड़क रही है डरा धमका रही है हमें
सैयाद जैसे गुलोबुलबुल पे ज़ुल्म ढहाये है शायद
वो देते हैं मिसाल औरों की गलती पे हमारी
उन्होंने तो कभी ग़म ख्वार न किया हो किसी को शायद
अंधेरा छा गया है फ़लक पर कुछ इस तरह
उजालों को दबोच ही लेगा सदा के लिए शायद
सितम पे सितम कर रहा नसीब हमारा हम पर
मिलेगा नहीं मौक़ा कोई उसे बाद में शायद
खुदा ने साधी है चुप्पी सदाओं पर हमारी
रिश्वत ले ली है उसने सैयाद से शायद
हमने बीड़ा उठाया है ज़ुल्म से टकराने का
हम ही सरदार अपने जंगें मैदां में शायद
डरते नहीं हैं हम उनके ज़ुल्म औ सितम से
डर है उनका दिया दिल धोखा न दे शायद
Comments
Post a Comment