तकव्वुर-बुलबुला

हर इक शह का वजूद सिर्फ़ एक बुलबुला है 

जो फूलने से पहले और बाद में सिर्फ़ पानी है 

बुलबुला ए तकव्वुर की कहानी भी एसी ही है, दोनों 

फूलने से फूटने तक ख़ुशफ़हमी के शिकार होते हैं 

अक्सर इंसान जब तकव्वुर का शिकार होते हैं 

औरों को नाली का कीड़ा, खुद को खुदा समझते हैं 

अहसास, तहज़ीब, शहादत अल्फ़ाज़ का इन्हें पास नहीं 

ये तो सिर्फ़ ज़बां ए फ़ज़ीहत, दरिंदगी की समझते हैं 

शमा का काम तो खुद को जलाना ही है मगर

परवाने कभी तकव्वुर की आग में जला करते हैं 

ख़ुदमुख़्तारी और तकव्वुर में झीना सा फ़र्क़ है 

जैसे ग़रूर और तकव्वुर एक ही शाख के परिंदे हैं 

हमने तो लोगों को तहरीर से पलटते हुए देखा है 

उनको फिर से दीदावर होने का दम भरते देखा है 

जिन्हें रुसवा किया बशउर होने की बाबत 

उन्हें ही रहनुमा ए कश्ती होते हुए देखा है 

उफनती दरियाओं को वजूद खोकर समंदर बनते देखा है 

उसी समंदर में उफनते बादलों को बरस के मिटते देखा है 

इसीलिए बुलबुले कहीं भी जब भी देखते हैं हम

तकव्वुर के अंजाम का तसव्वुर झकझोर देता है 







Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद