तारों का योगदान
हवा की अटखेलियाँ
लताओं के हिंडोलों पर
पुष्पों और लताओं को
मयंक की चाँदनी में
आशाओं की ओढ़नी ओढ़ कर
आकाश गंगा के ढेरों तारों के समक्ष
शपथ लेती हैं
कभी किसी इंसान पर
विश्वास न करने की
एतबार न करने की
क्योंकि इंसान की फ़ितरत
एकदम लोमड़ी जैसी
या शातिर बिल्ली जैसी
जो खाता तो किसी का है
वफ़ा किसी और के लिए करता है
मगर ये क्या
तारों की भी अलग राय है
उनमें भी सुगबुगाहट है
कि ये क्या हो रहा है
इंसानों में सभी को एक वर्ग में
कैसे बाँटा जा सकता है
जब तारों में सभी अलग-अलग हैं
उनकी फ़ितरत भी अलग अलग है
तो इंसानों पर इतना अत्याचार क्यों
उनका एक ही वर्ग क्यों
रायशुमारी हुई
उनमें वोटिंग हुई
नरम दल इंसानों के पक्ष में
दो तिहाई बहुमत से जीत गया
मतलब ये कि
विरोधी मुठ्ठी भर होते हैं
मगर शोर ज़्यादा करते हैं
उनके पास सिर्फ़ विरोध
का एजेंडा होता है
मगर दूसरों के पास
बहुतों को बहुत काम करने होते हैं
पूरा सिस्टम चलाना होता है
इसीलिए किसी का पक्ष
बिना तथ्यों को जाने
निर्णय लेना ग़लत है
आकाश गंगा के तारों ने फ़ैसला बदला
इसीलिए तारे तब से इंसानो को
सिर्फ़ उनके खून के ज़रिए
अपना योगदान देते हैं
या अपनी चमक से उन्हें
आल्हादित करते हैं
Comments
Post a Comment