मेरी ख़ुशी

ये क्या पूछ लिया आपने 

हमें प्यार कितना है आपसे 

तुम क्या जानो हमें तो 

कोई दिखाई नहीं देता आपके सिवा 

याद है तुम्हें जब तुम 

पहली बार घर में 

छम छम करती आई थी 

तुम्हारी पायल के घुँघरूओं 

की मधुर आवाज़ अभी तक 

मेरे कानों में बसती है 

और तुमने मुझे “सुनो”

पहली बार कहा था 

और मैं कितना गदगद हुआ था 

और बाद में तुमने मुझे 

एक परी की ख़ुशी से नवाजा था 

मेरी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था 

तुमने मेरा अपूर्ण जीवन पूर्ण कर दिया 

तुम धड़कन हो मेरे दिल की

तुम मेरी रक्त वाहिनि हो

तुम क्या जानो

ये तो मैं या मेरा दिल जानता है 

क्या हो तुम मेरी 

हर लम्हे में ख़ुशबू तुम्हारी 

हर गेसू में फ़ोटो तुम्हारी 

हर लिबास में बसी हो तुम 

हर ख़ुशबू का ज़रिया तुम 

जहां भी देखता हूँ 

बस तुम ही तुम 

भँवरे कलियों ज़िक्र जिसका करते हैं 

वो हो बस तुम ही तुम 

मेरे दिल की गहराइयों से पूछो

मेरे लिए क्या हो तुम 


Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद