व्यवहारिकता और तृष्णा
प्रत्येक माँ की
अपने बेटे को
महत्वाकांक्षा
सूरज बनाने की
ठीक वैसे ही है
जैसे बचपन में
सुनी परियों की कहानियों के बाद
बच्चे द्वारा परियों की
परिकल्पना करना
क्योंकि सूरज
जितनों की ज़रूरत है
उतने ही हैं
इस संसार में
ज़रा सोचिए
ग़र
सभी सूरज हो जाएँगे
तो क्या यह
सारी दुनिया
तबाह न हो जाएगी
तो आख़िर
क्यों हम
एसा करते हैं
स्पष्ट है कि
अपनी परिकल्पनाओं को
अवास्तविक परिवेश देकर
हम अहं को
संतुष्ट करते हैं
और
कष्ट तब महसूस करते हैं
जब हमें
वास्तविकता का ज्ञान होता है
उसका सामना करना होता है
ज़रा सोचिए
कि क्या संभव है
एक प्रतियोगिता में
सभी प्रथम स्थान प्राप्त कर लेंगे
या सभी विजयी होंगे
एसा असम्भव है
चाहे मानवों में से
कोई कह दे
असम्भव शब्द मूर्खों
की डिक्शनरी में होता है
परंतु यह कह देने मात्र से
क्या असम्भव सम्भव हो जाएगा
कदापि नहीं
क्योंकि
जिस जिस भी व्यक्तित्व को
हमारे शब्द सूरज कहते हैं
तो हम वास्तव में
मालूम नहीं होता कि
क्या वो वास्तव में
देदीप्यमान थे भी या नहीं
या फिर
उनके अपनों ने
उनके व्यक्तित्वों को
शब्दों अलंकारों समासों
आदि से तराशा
और सिक्के के
ऋृणात्मक पहलू छोड़ दिया
ठीक उसी तरह
जैसे हमारे शब्द झूठे होते हैं
ज़रा सोचिए
किसी की मृत्यु होने पर
यदि कोई शोक सभा में
भर्त्सना करने लगे और
उनके कुकरमों को
गिनवाने लगे
तो क्या श्रोतागण
उस वक़्ता की भर्त्सना
प्रारंभ न कर देंगे
क्योंकि यह तहज़ीब
व इंसानियत के विरुध्द है
यह विचारधारा है कि
जब कोई मर जाता है तो
उसकी प्रशंसा ही की जाती है
तो क्या
शब्द झूठे न हुए हमारे
ज़रा सोचिए
अनगिनत सूरज आपके
बिलकुल क़रीब आ जाएं
और आपकी आँखें
चुंधियाने लगें और
आप झुलस जाएँगे
क्योंकि सूरज दूर से ही
अच्छे लगते हैं
ठीक उसी तरह
जैसे अंधेरे में तीर चलाए जाएं
और उसकी सफलता या विफलता
किसी और के भाग्य का निर्णय कर दे
ज़रा सोचिए कि
मुहावरे मानव द्वारा निर्मित
यदि मानव पर ही हावी हो जाएं
और वह स्वर्ग नर्क के प्रपंच को
संजोते हुए वर्तमान पर
क़ुर्बान कर दे
तो यह कमाल नहीं है
मोहिनी शब्दावली का
नाली के कीड़े की तरह
रेंगते मानव कंकालों
को यदि कोई देखे तो
क्या उसकी आत्मा पल भर
के लिये पथरा न जायेगी
परंतु वह अगले पल
फिर स्वयं को तैयार कर लेगा
उन झूठी मान्यताओं के परिपालन हेतु
जो न तो वास्तविक हैं
और न ही व्यवहारिक ही
मात्र मानवीय तृष्णा
जिसका कभी अंत नहीं
Comments
Post a Comment