मंसूबे ….तो कोई और बात है
मंसूबे ग़र किसी को फ़ना करने के हों
तकव्वुर को फ़ना करो तो कोई बात बने
फ़ना तो परवाने भी होते हैं शमा पर मगर
उनका ज़िक्र भी नहीं होता महफ़िलों में
वही परवाने शमा को रोशन किया करते हैं
ये और बात है ज़र्रे अनगिनत हैं जहां में
ये ज़र्रा ज़रूरी है इस कायनात के लिए
ज़र्रे इंसानी वजूद का अहम हिस्सा हुआ करते हैं
इंसान जब खुद को खुदा समझ लेता है
समझो उसका ग्राफ नीचे चला जाया करता है
मसलों की कमी नहीं इंसानी वजूद में लेकिन
मसले गर मुहब्बत के हैं ये कोई और बात है
हम अक्सर अजब ग़ज़ब करम फ़रमाते हैं
गर एैसे करम शर्मसार करें तो कोई और बात है
Comments
Post a Comment