दिये की उम्र
दिये की उम्र कम है या ज़्यादा कुछ फ़र्क़ नहीं।
अहमियत है कि कितने चिराग़ किये उसने।
शिकायत है बनाते हैं सभी मज़ाक़ उनका।
ज़िंदगी खुदा की खुद ही है एक बड़ा मज़ाक़।
देते हैं वो दुआएँ उम्र अपनी भी लग जाने की।
पहले ये ज़िंदगी अपनी तो करके जी लें वो।
सुना था बेवफ़ा सिर्फ़ कमज़र्फ ही हुआ करते हैं।
फिर ज़िंदगी ये खुदा की बेवफ़ा क्यूं है आख़िर।
इतना सर्द हो गई हैं रातें हमारी।
हर आने वाली ग़र्मी से डर लगता है।
देख रहे हैं वो दामन पर हमारे।
दानव उनका भी बेदाग़ तो नहीं।
नामज़द होकर तेरे नाम से ए खुदा।
नाम तेरा लिया करते हैं इंसान यहाँ।
जब काम करते हैं शैतानों के तुझे।
मुफ़्त में बदनाम किया करते हैं।
शराब शराबी को पी ही जाती है।
अदा आशिक़ का दिल चीर ही जाती है।
काँटों की तबीयत से वाक़िफ़ हैं सभी।
दुनिया काँटों से ज़ख़्म खा ही जाती है।
शराब शराबी को पी ही जाती है।
अदा आशिक़ का दिल चीर ही जाती है।
काँटों की तबीयत से वाक़िफ़ हैं सभी।
दुनिया काँटों से ज़ख़्म खा ही जाती है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment