मदाख़लत
मदाख़लत करता है रिश्तों में जब अपना कोई।
कभी न भरने वाली दरारें क़ायम होना है काफ़ी।
हासिल होता नहीं कुछ किसी को इस सबसे।
कुदरत मुआफ़ करती नहीं मदाख़लत करने वाले को।
करवट जब लेता है वक़्त का पहिया।
उड़ जाते हैं होश भी अच्छे अच्छों के।
तन्हाई रह जाती है सिर्फ़ ज़िंदगी में।
यादें रह रह कर करती हैं परेशान।
मुश्किल दौर क़ाबिज़ होता है जब।
औक़ात अपनों की सामने होती है।
आँख फेरते हैं जब अपने इंसां से।
बीते वादों की असलियत खुल जाती है।
जीने को तो हर तबके के लोग जीते हैं।
प्यार कर सकते हों ये सभी ज़रूरी नहीं।
मुहब्बत प्यार इश्क़ सभी लोग सुनते हैं।
सही मतलब सबको पता हो ज़रूरी नहीं।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment