मैं और मेरा सच
अना वो घुन है जो बड़े बड़े पहाड़ चट कर जाती है।
अना के रहते रिश्ते टूट और इंसान जान हार जाते हैं।
नज़र नज़र का फेर है नज़र से बचा न कोय
नज़र से कोई भस्म, कोई राजा बन जाय।
एहसास ए कमतरी ज़हनी मसला है।
खुद्दारों के वास्ते ये रूहानी मसला नहीं।
मैं और मेरा सच
अतीत के झरोखे से
मुझे मेरे गुज़रे लम्हे
दिखाती है
कैसे तुम मेरी ज़िंदगी में
पायल की रुनझुनों के
मधुर स्वर कानों में गूंजते
हर ओर ख़ुशियाँ बिखेरती
शामिल हुई थी
और मैं
अपनी क़िस्मत पर
रश्क करता सा
तुम्हारा इस्तक़बाल
करता हुआ
ख़ुशियों से भरपूर
नई ज़िंदगी को
जीने को तैयार था
सलामत रहे
यही जज़्बा
यही सोचता हुआ
जो आज भी
क़ायम है
यही सच है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment