किरदार इंसान का
पत्थर छाती पर या दिल में फ़र्क़ नहीं।
पत्थर दिल ज़्यादा वज़नी होता है।
रोयें हमारे दुश्मन या हम फ़र्क़ नहीं।
पत्थर का काम तो मारना होता है।
इंसान का जहन
किरदार अलग-अलग
सोच अलग-अलग
अहसास अलग-अलग
जहनियत अलग-अलग
जानकारी अलग-अलग
एतमाद और कुव्वत अलग-अलग
मगर खुदा एक
कमान से
निकला तीर
द्वारा लक्ष्य भेदन
अंकुरण
विसर्जन
यही आदि
यही अन्त
सिद्धांत
और कुछ नहीं।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment