अंदाज़
मुनस्सर है ये आपके अंदाज़ पर आप।
शहर को अपना भी मानते हैं या नहीं।
एक बार शहर अपना कह कर तो देखो।
शहर बिछ जाएगा क़दमों में आपके।
कंपकंपी छूटेगी बुलंद होगी आवाज़ भी।
इंसान खुदाई में ज़र्रे बराबर भी नहीं।
जो भी वो करता है परवश होकर ही।
उसके किरदार होता है पहले से लिखा।
वो तो सिर्फ़ अपना किरदार निभाता है।
किसी तरमीम या हील हुज्जत या
गिले शिकवे का कोई हक़ नहीं है।
आसमानी मखलूक हो या कोई खुदा ए आवाम।
हिंदू मुसलमान करते नहीं थकते ये सियासी बन्दे।
ज़हर घोलते फ़िज़ाओं में ये हुक्मरानी के कासिद।
या खुदा हार से भी ये जागते नहीं कसाई हलाकी।
ये सियासतदान मुस्तकबिल के नुमाइंदे।
खोखला कर रहे जड़ें मुल्क के आवाम की।
ये क्या मुस्तकबिल फरहाम करेंगे मुल्क को
पहले गिरेबान अपना तो पाक साफ़ कर लें
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment