हुस्न
तीखी भंवें ये तुम्हारी उठती गिरती पलकें।
नीले आसमान को बन्द करने की कोशिश में हैं शायद।
भंवों के बीच सिन्दूरी टीका आँखों में लगा ये काजल।
गुलाब औ काँटों की जिद्दोजहद बता रहे शायद।
माँग में ये सिन्दूर भरा कानों में पहनी ये बालियाँ।
जंग के आग़ाज़ औ अंजाम को बताते हैं शायद।
होंठ ये मुलायम से तुम्हारे तीखे ये तुम्हारे नक़्श।
हूर ए जन्नत को भी मात देती हैं शायद।
फड़कते ये नथुने तुम्हारे संगमरमरी रंग चेहरे का।
लहरों की थिरकन पे चलती कश्ती है शायद।
होंठों की बनावट मुस्कुराने का सलीका।
मैय और मैकदे को मात करें है शायद।
ये तरतीबवार दांत तुम्हारे दूरियाँ कहीं कहीं
बिजली की चमक को शर्माए है शायद।
गुलाबी तासीर चेहरे की कानों बालों की बनावट।
ज़िंदगी देते हैं शमा के अन्धेरों को शायद।
Comments
Post a Comment