बयान
आलमे मुमकिनात इस जहां में ये पाखंडी लोग।
आवाम को ठगने की मंशा से मुखौटे ओढ़े लोग।
हिंदू मुस्लिम कर इख्तलाफात पैदा करते लोग।
आशियाने को खुद तीली लगा आग का तमाशा।
बना सियासी चालें चल ठगने आ गए हैं फिर से।
ग़र गोद में हैं काँटे ज़हन भी वही कहेगा।
हो रहा है जो भी लेखक वही तो लिखेगा।
ख़ुशियों की चाह रखने वालों सोचो अगर।
ग़लत बयान करें तो लेखक रुसवा न होंगे।
नजरे वक़्त से डरो खुद गर्जी के मंसूबे बांधने वालों।
ग़लत बयानी से वोट लेकर आवाम को लुभाने की।
खुद को खुदा न समझ ए बन्दे।
तेरे आगे भी ताक़त है वक़्त की।
ठेकेदार नहीं कोई किसी का।
ग़रीबों को भी हक़ है।
आज़ाद इज़हार ए राय का।
अज़मत जब किसी अहसास की बेबाक़ होती है।
फ़ना सारी कायनात की शर्म औ हया होती है।
रुखसार तेरे जब किसी और के लिए मचले होंगे।
उसी वक़्त दिल में मेरे एक टीस सी हुई ज़रूर होगी।
नज़र और नज़रिया दो मुख़्तलिफ़ अल्फ़ाज़ हैं।
नज़र जिस्म की और नज़रिया रूहानी होता है।
गाँव क़स्बे शहर को नज़र से न देख ए मेरे दोस्त।
तेरा नज़रिया ही क़िस्मत बदल सकता है इनका।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment