अजब ग़ज़ब
कशिश बाक़ी रहे हमारी यही चाहत है मगर।
नज़रें वक़्त कहीं न बदल दे निज़ाम जिस्म का।
लबरेज़ है मेरा दिल तुम्हारी मनुहार से।
दगा अगर मिली ये क़िस्मत होगी मेरी।
फिर भी इंतज़ार में खुली रहेगी आँखें मेरी।
वक़्ते क़यामत में वास्ते दीदार को तेरे।
गुफ़्तगू करते हैं कोयल और पपीहा भोर में।
दिलों का कमल खिला रहता है पूरे दिन मगर।
सर्द मौसम में सर्द हवाओं के झोंके भी।
मिटा नहीं पाते उन यादों की चहक महक।
इठलाना उसका ग़ज़ब था।
मेरा दिल………उफ़ या खुदा।
भीड़ और धूप है बेमानी ज़िंदगी के सफ़र में
ग़र हम सफ़र में सहने की कुव्वत बाक़ी है।
बिजलियाँ कितनी ही छिपी हों बादलों में।
ज़रूरत पे वे बरस जायें तो ये सब बेमानी हैं
मृगतृष्णा का इलाज नहीं कोई।
तृप्ति वासना से कभी नहीं होई।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment