सरकारी नौकर
पानी वो बेशक़ीमती नेमत है खुदा की।
जो इस कायनात के हर ज़र्रे में होता है।
इंसान की मौजूदगी बिना पानी है ही नहीं।
मगर पानी के बेजा खर्च से बाज़ नहीं आता
खुदा हुज़ूर ने बख्शे हैं सभी मुक़द्दस लम्हे।
ये तो हम ख़ुदगर्ज़ इंसान ही होते हैं जो।
इन्हें अच्छा या बदक़िस्मत बनाते देते हैं।
सोते रहने से तब्दीली में रुक नहीं सकती।
जैसे आँखें मूँदने से हालात बदलते ही नहीं।
वक़्त और बात कभी ग़लत नहीं होते।
ग़लत इंसान का अंदाज़ ए बयां होता है।
वक़्त तो बादशाह है इस कायनात का।
जिससे बादशाहों की बादशाहत क़ायम है।
सरकारी नौकर
जो सिर्फ़ उगाही की विध्या जानता है
या उसे सिर्फ़ अपने हुकूक याद हैं
या तय वक़्त पर नहीं आता
या वक़्त से पहले चले जाना
अपना हक़ मानता है
या बिना छुट्टी लिए अपनी
हाज़िरी लगाना अपना हक़ मानता है
मामले लटकाने में माहिर
झूठों का सरदार
बलां बलां
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment