नफ़रत और वतन
नफ़रत पैदा नहीं अपने आप हो जाती है।
ये घर नहीं करतीं बल्कि पाली जाती है।
ये इंसान को खाती नहीं निगल जाती है।
नफ़रत हमारी नस्लों को बर्बाद करती है।
बेटियाँ न होती तो ये जहां कभी न होता।
हमारे इंसानी समाज की रीढ़ है बेटियाँ।
जहां में दो समाजों का सेतु बंध हैं बेटियाँ।
हमारे समाज में संस्कार प्रदाता हैं बेटियाँ।
ये बिके हुए लोग अवाम की क्या सोचेंगे।
डकार जाते है मुआवज़े गरीब मज़लूमों के।
लाशों पर सियासी हांडी ज़ोरों से चढ़ाकर।
बेशर्मी का मोटा लबादा मोटी खाल पे ओढ़े
और फिर ये जीत पर अपनी ख़ुश होते हैं।
ख़िज़ाँ को बहार समझने की भूल न कर।
नज़रें तो नज़रें है बूढ़ी या जवान नहीं होती।
ये तो नज़रिया है जो इसको तय करता है।
नाकाम आशिक़ के लिए ख़िज़ाँ ही ख़िज़ाँ।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment