कुछ दिली तल्ख़ीयां

 ज़िंदगी हो गई हमारी कुछ इस तरह 

बिना चाहत का खिला फूल हों जैसे 

दरिया ए ज़िंदगी मोड़ने की कोशिश

तो बहुत की कुछ हमने मगर फिर भी 

लिफ़ाफ़े पर लिखा मज़मून न बदल सके

कहते हैं कि खूं ए जिगर पेश करने पर भी 

हसरतें पूरी न कर सके हम उनकी

शबे ग़म ने जकड़ा है हमें इस तरह 

कोई पकड़ ले सजा याफ्ता को जैसे 

टपक रहे हैं अश्क सफीनों से कुछ इस तरह 

बता रही हों दास्तान ए अश्क जैसे 

जूझ रहे हैं दौर ए मुफ़लिसी से कुछ इस तरह 

मौजें साहिल को तोड़ने की कोशिश में हैं जैसे 

दुआएँ दे रहे हैं वो हमें कुछ इस तरह 

रेगिस्तान में प्यासे को पानी नसीब हो जैसे 

देख रहे हैं हमें और हमारी हसरतों को 

जायज़ा ले रहे हों मख़मल में टाट के पैबंद को 

चक्का चला धुरी पर कुछ इस तरह 

वक़्त के चक्के से मुक़ाबला हो जैसे 

बादल पे बादल हावी हो रहा है कुछ ऐसे 

काली घटा बन बरसने पर उतारू हो जैसे 

रोज़े रख कर इंसान परेशान किए हैं इस तरह 

रोज़ के रोज़ों से होनी को धमका रहा हो जैसे 

गलती पर गलती करने पे आमादा हैं वो इस तरह 

तौबा न करने की क़सम खाई है उन्होंने जैसे 


Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद