किरदार
ये सारा जहां है सदा मंज़िल की तलाश में।
सभी यहाँ मेहमान थे हैं और सदा ही रहेंगे।
चूँकि इस जिस्म का मालिक कोई और है।
जो अंजामे किरदार हमारा तय करता है।
हार मानने या न मानने से फ़र्क़ नहीं कोई।
सवाल है लड़ने का हौसला कितना बाक़ी है
सिकंदर आए गए इस जहां में कितने मगर
अंजाम में कौन कौन सूरमा बाक़ी है जंग में
सवाल ये नहीं कि चाहा और चाहा गया।
ये है चाहने की क़ीमत कितनी चुकाई गई।
और ये क़ीमत कितनों ने कब कब चुकाई।
पुष्प
हाथों में प्रेमी के
मुहब्बत से शर्माता
हाथों में सैनिक के
सुरक्षा की गारंटी
हाथों में पुजारी के
श्रद्धा का प्रतीक
पुष्प
हाथों में नेता के
कूटनीति का रूप
हाथों में विरोधी के
दुष्टता का पर्याय
हाथों में दुष्ट के
प्रेतों का प्रतिरूप है
पुष्प
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment