कराहते हुए
कराह रहा दूर कोई बड़ी आर्द्रता से लेकिन।
सुन कर कोई शख़्स अनसुना कयूंकर करे।
जब किसी ने उसे रूहानी ज़ख़्म दिये हों
कराहते को ठोकर मारकर चला गया हो।
फ़ितरत ए इंसान बदलती नहीं कभी मगर।
हालात करते हैं उसे ज़र्फ रखने को मजबूर।
खुदाई और खुद को भी बेच खाए ये हुज़ूर।
बादल जब आँखों से बरसता है तब तो।
आपने कोई कभी शिकवा गिला न किया।
बादल दरिया पे बरसने का शिकवा क्यों।
आँखें पानी को तरस जाएँ तो गिला नहीं।
इंसां का पूरा किरदार ही खुदा की नेमत।
फिर किसी को अच्छे बुरे का गिला क्यों।
करता है तेरा जो कुछ सिर्फ़ वही करता है।
फिर भी सिकंदर बने फिरते हैं ये दरिंदे।
तप्सरा करना है आदत लोगों की।
फटे में औरों की टांग अड़ाना आदत है।
बहकना और बहकावे में आना जुदा बात है
इंसानी फ़ितरत और मजबूरी जुदा बात है।
इंसान का सम्हलना इतना भी मुश्किल नहीं
सम्हलने की कोशिश ही न हो जुदा बात है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment