मशीनी इंसान
ख़ुद्दारी खुद्दार की शिद्दत से की महसूस।
मगर हम उनकी ख़ुद्दारी के शिकार हो गए।
वो तो खुद्दार हो कर के फ़ना हो गए मगर।
हम फ़ना होने पे ज़माने के शिकार हो गए।
पता न था हमें इतना
गिरेबां ए इंसान
मशीनी दौर में ये
इस क़दर नापाक होगा
खा लेते हैं ये क़समें
झूठी मरे हुओं की
मार देते हैं ज़िन्दों को
जो ज़िन्दा हैं अभी भी
ग़र दीखे खुश कोई तो
नोच लेते हैं ख़ुशियाँ ही
दुनिया बसाए ग़र कोई
उजाड़ देते हैं उसे भी
माहिर हैं तिजारत में
बेच देते हैं अस्मत भी
चले ग़र ज़ोर इनका
बेच दें ये कफ़न तक भी
मुफ़लिस को कहते हैं
कि गरीब हैं ये
गिरेबां की ग़रीबी
ढाँपते रहते हैं ये
बना के मज़हबी दीवारें
पूरी करें खुद गर्जी अपनी
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment