बीता साल
आईने में जब देखता है बीता साल तो।
पहचान नहीं पाता है अक्स अपना क्योंकि।
जो कहर ढहाया है उसने मज़लूमों पर।
वो किसी भी तरह माफ़ी के लायक़ नहीं है।
हवाओं से तुम पूछो हमारा नाम क्या है
वफ़ाओं से तुम पूँछों हमारा काम क्या है
ले लेते हैं ज़मानत हम किसी इंसान की
छोड़ो ग़र तकव्वुर तुम्हारी ले लेंगे ज़मानत
यक़ीन है बद नहीं हो तुम हम ये जानते हैं
लेकिन बदनाम हो तुम ये सब जानते हैं
न छोड़ोगे ग़र तकव्वुर जीना दुश्वार होगा
खाओगे मात मैदां में खुदा पास न होगा
छोड़ोगे ग़र तकव्वुर बन जायेंगे नग़मे खुद
ग़र खुदा के बंदों से करोगे प्यार तुम ख़ुद
झूमती सी ये वादियाँ दिलकश ये नज़ारे
बख्शे हैं खुदा ने ये वास्ते हम सभी के
खिले खिले ये बाग़बान फूल ये महकते
शबनम के बोझ से ये झुकी झुकी डालें
कुहुकती यहाँ कोयल चहकते ये पपीहे
नीला नीला आसमान धरती उसे पुकारे
शोख़ शोख़ ये पंखुड़ी सब्ज सब्ज ये पत्ते
मंडरा रहे यहाँ भँवरे कलियाँ उन्हें पुकारें
शोख़ शोख़ ये पंखुड़ी सब्ज सब्ज ये पत्ते
मंडरा रहे यहाँ भँवरे कलियाँ उन्हें पुकारें
नीचे उंचे ये पौधे बेफ़िक्री से वक़्त गुज़रें
मिल जुल कर सभी बाग़बान ये महकते
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment