आरज़ू दिल की

वक़्त लम्हों को संजो कर रखता है हमेशा।      

दास्तान तो लिखी मिलती है हर लम्हे पर।      

मुनस्सर तमाशबीनों पर देखा उसे उन्होंने।  

समझा उसे बीता हुआ या आने वाला कल।   

मत भूलो इंसान गलती का पुतला है।          

गलती दोबारा न हो ये कोशिश करो।            

अगर ये कुछ करेगा गलती भी करेगा।           

जो करेगा ही नहीं गलती क्या ख़ाक होगी।     

ये इंसान भी क्या देन है खुदा की जो।            

अपनी जात में समंदर बेइंतहा समेटे है।          

हर पुर्ज़ा किसी साइंसदां का मुजस्समा है।     

शराब और शबाब दोनों बरसे बरसात में।      

मगर कोई रक़ीब ही रूबरू हुआ मंजर से।      

ज़रूरी नहीं फ़ना परवानों को देखें सभी।        

दिल जले ही ऐसा हंसी मंजर देख पाते हैं।    

जब हँसोड़िये क़ाबिज़ होंगे सत्ता पर।              

क़ानून की गिरफ़्त ढीली ही समझो।              

ये कत्ल भी कर दें तो उफ़ न करें।                 

हम आह भी करते दें तो होंगे बदनाम।      

खुदा का ये आँगन सभी को हक़ देता है।        

किरदार निभाने के वास्ते अपना अपना।         

अदालत ए खुदा में करमों की सुनवाई होगी     

देखेंगे सभी सबका अंजाम क़यामत के दिन  


अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद