स्वप्न
पेड़ों के झुरमुट में
बैठी प्रेमिका
प्रेमी के इन्तज़ार में
पलकों का
बिछौना बनाए
भंवों की
पालकी बनाए
गुलों की
मधुशाला बनाए
काँटों की
बाढ़ बनाए
पंखुड़ियों की
माला बनाए
स्वागत के लिये
भविष्य के
भूत को भूल कर
वर्तमान की
चाँदनी में
तैयार
सभी चिंताओं
से मुक्त
नये सृजन
हेतु नये
युग के
सूत्रपात हेतु
स्वप्न लिए
मगर ये समाज
उपयुक्त नहीं
क्योंकि ये
फँसा है
कुन्ठाओं में
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment