इल्तिजा
सोचता हूँ ग़र सारा आसमान माँगे ज़मीं दफ़्न के लिए।
दायर करे मुक़द्दमा तरक़्क़ी पसंद इंसानों के खिलाफ।
तरक़्क़ी के मानिंद सैय्यारों सेटेलाइटों ने दुश्वार किया।
फ़लक पर घूमते फ़रिश्तों हूरों और रूहों का जीना वहाँ।
माइले परवाज़ दौरे खून हो गया होगा ज़रूर
गफ़लत में पता नहीं क्या महसूस होता है।
ग़र गफ़लत की वजह बीमारी हो तो अच्छा
लोग कभी जानबूझकर गफ़लत पालते हैं।
इश्क़ में ग़ैर ज़रूरत मनाना रूठने का ।
दौर चलता ही रहता है ज़िंदगी में।
ये भी इज़हार ए इश्क़ का तरीक़ा है।
इन उड़ते परिंदों से भी कुछ सीखो तुम।
ओस भी गिरी बागों में काफ़ी मगर।
जलना उसका क़तई कम ना हुआ।
ख़ुदाई पूछती है फूलों भँवरों से।
आख़िर किस चीज़ की दरकार है।
वापस जवाब था सुकून ही नहीं है।
रब से ज़िंदगी माँगता हूँ मैं मौत पर तेरी।
इतनी जल्दी है क्या चले जाना फिर कभी।
अब तू देख ले अपने इन चाहने वालों को।
इतनी सी बात है बस तू मान ले ये मेरी।
क़यामत तो आएगी ही इंसान के वास्ते।
करेगा खुदा इन्साफ़ खुलेंगे प्यार के रास्ते।
ज़ालिम हैं ये ज़माने में रहते हैं वहशी।
ज़िन्दा ही दफ़्न होंगे हम कहते ये हब्शी।
फैलाते जाल इंसान को मछली समझ के।
देते हैं ज़हर उनको जो मानते नहीं हैं इनकी।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment