जवाब
दिलों पर सियासत
सियासी लोगों का शग़ल
कोई नया नहीं
शमा परवानों का तलाक़
ज़रूर………..
इन अमीरों से पूछो
आख़िर कफ़न और ज़मीं
चाहिए कितना
फिर इतना………..क्यूं
बातें करना खुद से ग़र ज़रूरी है मगर तुम।
अक्स खुद का आईने में पहचानो खुद को।
शर्त ये ईमानदारी से पूछो क्या इंसान हो।
रूह ग़र गवाही दे तो बात बढ़ाओ आगे।
अदब अहम है हर मज़हब में लेकिन इंसान।
जोड़ लेते हैं अदब को किरदार से खुद के।
कमज़र्फ हैं सियासी इस्तेमाल करें इसका।
नहीं छोड़ते खुद की बेअदबी पर किसीको।
ख़्वाब महलों के देखने में हर्ज नहीं कोई।
लेकिन शर्त ये कि पाँव तिरे पे टिके हों।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment