विविध
उगते सूरज को सलाम करते हैं सभी।
डूबते सूरज को अलविदा कहते सभी।
आम आदमी ख़बर की सुर्ख़ियाँ नहीं होता।
सुर्ख़ियों के लिए ख़ास कुछ करना होता है।
इश्क़ में खुद की ख़बर रहे तो वो इश्क़ नहीं
इश्क़ तो शमा परवानों का देखने लायक़ है
आजकल इश्क़ इस्तेमाले लव्ज बेमानी है।
पानी बेमोल नेमत है खुदा की इंसानों को।
कमजर्फ करते हैं इसका बेजा इस्तेमाल।
बादल करते दरिया को पानी से मालामाल।
ज़हीन लोग इकट्ठा करते हैं औरों के लिए।
भूलना ग़र इतना आसान होता तो।
लम्हे बीते वक़्त को सदा याद न रखते।
मरहूम रिश्ते इंसानों पर छाए न रहते।
तभी तो बीज अपनी जड़ याद रखता है।
एक समय था हुआ करते थे रक़ीब।
महफ़िलों में आपकी हम हमेशा ही।
आलम है नाम हमारा फ़हरिस्त में नहीं।
और लबों पर तेरे रक़ीबों का नाम नहीं।
तसव्वुर दरिया ए हुस्न में तैरने का।
ये ख़्याल ज़हन में आना ही काफ़ी है।
गाफ़िल न हो दूर चमकते सितारे को।
अक्सर ख़्वाहिशें ऐसी ग़लत होती हैं।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment