ऋतु
वासना शरीर की आवश्यकता से होती है।
मगर प्रेम आत्मा से पैदा होने से होता है।
उदास आदमी से और उसके दिल से पूछो।
दूसरे पर कीचड़ उछालना बहुत आसान है।
खुदा को प्यारे होते हैं प्यार से जीने वाले।
ये कायनात जो क़ायम है सिर्फ़ प्यार से।
इंसान सिर्फ़ इंसान बन कर ही रह यहाँ।
अफ़सोस तोहमतें लगाने से फ़ुरसत नहीं।
लड़ना भिड़ना कोई अच्छी बात नहीं मुरारी।
नयन मिलाने हैं तो मुरलीवाले से मिलाओ।
सावन कहे शरद से
मैं भिगोकर स्फूर्ति भरता हूँ
शरद कहे मैं रजोगुण भरता हूँ
वसंत कहे ग्रीष्म से
मैं मौसम का संधिकाल हूँ
ग्रीष्म कहे मैं तपा कर फल मीठा करता हूँ
पतझड़ बेचारा अकेले खड़ा
यद्यपि आशाओं का संचार मैं ही करता
लेकिन मैं किसी को पसंद नहीं ॥
अशोक कुमार गोयल
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment