रूह रोमांस
कुछ सपने सिर्फ़ धोखा होते हैं।
ग़र वो सपने ही रहें यही ज़रूरी है।
जैसे आप सपने में किसी का कत्ल करें।
नफ़रत कितनी ही हो मगर मुनासिब नहीं।
लोगों की पहचान गफ़लतगर्द करते नहीं।
मृदु भाषी अक्सर पीठ में छुरा भोंकते हैं।
तंज करने वाले मौक़ा परस्त लोग होते हैं।
लोग कहते हैं उनका काम है सिर्फ़ कहना।
दरिया में मल्लाह तूफ़ान व सैलाब से।
सामना होता है सरे राह पानी में अक्सर।
वो पार होते हैं जो डट कर सामना करते हैं।
उससे भी ज़्यादा खुदा पे यक़ीन है उन्हें।
रोमांस वजूद से वजूद का एतबार के बाद।
रूह का रूह से किया मिलाप कहा जाता है
जिस्मों के मिलाप को रोमांस नहीं कहते।
ये सिर्फ़ बेशर्मी से हदें पार करना ही कहेंगे।
दूसरे को मूर्ख समझने वाला ही मूर्ख है।
सबसे पहले वो जीता जागता इंसान है।
खुदा के हर शाहकार की इज़्ज़त करो।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment