व्यवहार

 सत्य तभी सत्य है जब सिद्ध हो जाय कि।     

जिसे सत्य कहा सत्य दिखाई भी देता है।       

माँ बच्चे पिता के संबंध सत्य कैसे लगें।         

डी एन ए टेस्ट निन्यानवे फ़ीसदी बताता है।     

पर कोई अपने जीवित होने को कैसे करे।       

कितना भी कहे कोई दुनिया हमसे है मगर।   

सच यही है या रहेगा हमारा मालिक एक है     

उम्र का प्रभाव नैसर्गिक जेनेटिक हार्मोन व। 

सबसे ज़्यादा क्षितिज परिवर्तन से होता है।     

जिस पर किसी का नियंत्रण न ही था न है।    

ये क्या चाहता है तू कमजर्फ इंसान।             

इंसानी वजूद और कायनात का तू।             

पर्दाफ़ाश करने की कोशिश में लगा।             

वजूद तू ज़र्रे का जब जान जायेगा।                

तो तेरे वजूद की कहानी मालूम होगी।                 


अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद