ज़माना

ज़ालिम ग़र ज़माना तो फिर क्या हुआ।          

हौसला हमारा है बुलंद ज़माना जानेगा।         

हमसे है ये ज़माना हम ज़माने से नहीं।         

शहर तेरा हम भी तेरे और मुरारी ये हमारे।                 

पता नहीं क्या ढूँढता दिल बस में नहीं हमारे। 

मृग मारीचिका सी छाई है हवास पर हमारे।    

शायद अंजाम तक नहीं पहुँच सके हम अभी। 

यूँ तो वजूद ही इंसान का होता है तन्हा।         

कायनात में सभी शह भी होते हैं तन्हा।          

जिस्म के सभी हिस्से भी होते हैं तन्हा।           

रूह तन्हा दिल तन्हा खुद और खुदा तन्हा। 

शब्द जो मैं कहता हूँ। 

उनका मतलब वह नहीं होता। 

जो शब्दों से टपकता है। 

कभी शब्द के बिना मतलब। 

कभी मतलब के बिना शब्द। 

समझ में न आए शब्द। 

तो कहता हूँ मतलब पर ध्यान दो। 

और समझ में न आए मतलब तो। 

कहता हूँ शब्दों पर ध्यान दो। 

कैसी विडंबना है। 

अशोक कुमार गोयल





Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद